ETAWA NEWS: पुलिस को बड़ी सफलता मिली है छिनैती की घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर, 03 जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 पैंडल मंगलसूत्र सोने का, 01 काला धागा, 02 मोती सोने के, 01 चैन पीतल की टूटी हुई, 8,100/- रुपये नकद, 01 पल्सर मोटर साइकिल बरामद की गयी जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम वांछित/वारंटी एवं छिनैती/लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रात्रि को एसओजी/सर्विलांस टीम एवं थाना ऊसराहार पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि कौआ तिराहा कस्बा ऊसराहार में जो छिनैती हुई थी उससे संबंधित 02 व्यक्ति एक मोटर साइकिल पर सवार पालन अड्डा सकरावा रोड तिराहे पर बने प्रतीक्षालय पर खड़े है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना ऊसराहार पुलिस द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर 02 व्यक्तियों को पालन अड्डा सकरावा रोड तिराहे से गिरफ्तार किया गया ।पकड़े गये दोनो व्यक्तियों से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो सुरजीत द्वारा बताया गया कि धनीराम मोटरसाइकिल को चला रहा था और मैं पीछे बैठा था मैने ही कौआ तिराहे कस्बा ऊसराहार से एक महिला के गले से 01 पैंडल मंगलसूत्र व 01 काला धागा व 02 मोती (सोने के) छीने थे । उक्त घटना के संबंध में थाना ऊसराहार पर मु0अ0सं0 118/2025 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है । रुपयों के बारें मे पूछने पर बताया कि थाना फ्रेण्डस कालोनी क्षेत्र में एक महिला से छिनैती की थी जिससे मिले माल को बेचने से 8100-/ रूपये मिले थे, ये वही रुपये हैं । उक्त घटना के संबंध में थाना फ्रेण्डस कालोनी पर मु0अ0सं0 79/2025 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया था । तथा उनके कब्जे से 02 तमंचा, 03 जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 पैंडल मंगलसूत्र सोने का, 01 काला धागा, 02 मोती सोने के, 01 चेन पीतल की टूटी हुई, 01 मोटर साइकिल बरामद की गयी।







