FATEHPUR NEWS: जनपद में पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थरियांव थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 8 कार्टून अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में यह कार्रवाई की गई। 20 सितंबर को थरियांव पुलिस ने पावर हाउस कालोनी निवासी 46 वर्षीय गुलफाम को गिरफ्तार किया। गुलफाम स्वर्गीय अब्दुल हमीद का पुत्र है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 5/9B के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना थरियांव में मामला संख्या 276/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक श्रीधर शुक्ला, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सोनकर, कांस्टेबल प्रवेश यादव और कांस्टेबल विपुल यादव शामिल रहे हैं।







