Home उत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मामलों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों की गंभीरता के आधार पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय और सुरक्षा का भरोसा दिलाना है। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा मामलों के निस्तारण की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए। जनपद पुलिस द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है।