शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार को थाना हथगांव में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न शिकायतें एवं समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत की। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मामलों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए तथा पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास को और मजबूत बनाना है। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान थाना स्तर के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी को आमजन की शिकायतों के प्रति गंभीर रहकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।







