JHANSI NEWS: भारत विकास परिषद मुख्य शाखा झांसी द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जेल चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष अमित सराया की अध्यक्षता तथा गतिविधि सेवा संयोजक पवन गर्ग के संयोजन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को पूड़ी-सब्जी के रूप में प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान शाखा अध्यक्ष अमित सराया ने उपस्थित सदस्यों को पुरुषोत्तम मास की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता की जानकारी देते हुए इस माह में सेवा, दान और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रसाद वितरण कार्यक्रम में निशा गर्ग, अल्पना जैन, कल्पना एवं आलोक अग्रवाल, अनुराधा एवं वीरेंद्र गुप्ता, मधु एवं नीलेश मोदी, डॉ. के.एम. अग्रवाल, अनिल कुमार तिवारी, संजय जैन, राजेश जैन, सुनीता एवं अजय अग्रवाल, राजू झांब, दिनेश यादव, सीए रोहित जायसवाल, संजय अरोरा, नीतू एवं दीपक लोया, नर्मता एवं गगन स्वर्णकार, विनोद अग्रवाल (स्टील), संजय अग्रवाल, अरविंद मोदी, नरेंद्र अग्रवाल, अशोक खंताल एवं अजय कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव विनय जैन ने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।







