Home उत्तर प्रदेश पुराना हाईवे कीचड़ से हुआ लंबा लव स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त

पुराना हाईवे कीचड़ से हुआ लंबा लव स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त

AURAIYA NEWS: अजीतमल क्षेत्र के कस्बा मुरादगंज में अंदर दोनों ओर अतिक्रमण के चलते पुराना हाइवे कीचड़ के तालाब में बदल गया है। अतिक्रमण को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने आवाज उठाई पर कोई कार्रवाई न होने के चलते आम जनता में रोष व्याप्त है। कस्बा से हाइवे बाईपास बनने के बाद कस्बा के अंदर का पुराने हाई-वे के दुर्दिन शुरू हो गये थे। वाहनों की आवाजाही कम क्या हुई रोड के दोनों ओर बसे कस्बा वासियों ने नाले से लेकर पटरी तक कब्जा जमा लिया। जिसके चलते बारिश का पानी नाले में नहीं पहुंच पाता और रोड पर ही गंदा पानी भरा रहता है। लगातार पानी भरा रहने से धीरे-धीरे  गिट्टी उखड़ने से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। कस्बा निवासी पवन पोरवाल , गौरव पोरवाल, इमरान मंसूरी, समीर अब्बासी, संतोष पोरवाल , शिवम दीक्षित, मंटू पोरवाल, वसीम निराला आदि ने बताया कि अधिकारियों को कई बार समस्या के बारे में अवगत कराया गया है लेकिन हर बार अतिक्रमण कारियो को चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है।