Home उत्तर प्रदेश पीड़ित के भाई के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में दो...

पीड़ित के भाई के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में छठी कार्यक्रम में मामूली बात को लेकर पड़ोस के कुछ विपक्षियों ने पीड़ित के भाई के साथ मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के ताज मल्लहन का मजरा गोविंदपुर गांव निवासी उमेश पाल पुत्र राजकुमार पाल ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शुक्रवार की रात दस बजे के करीब उसके घर में बच्चे की छठी का कार्यक्रम था , पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान पड़ोस के कुछ विपक्षी रंजिशन छोटे भाई सिकंदर पाल को गाली गलौच करते हुए मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अमित उर्फ कंचन व ज्ञानी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।