Home उत्तर प्रदेश पीईटी परीक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन पर डीएम,एसपी ने किया निरीक्षण

पीईटी परीक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन पर डीएम,एसपी ने किया निरीक्षण

JALAUN NEWS: देर रात जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। आगामी पीईटी–2025 परीक्षा के दृष्टिगत स्टेशन पर अभ्यर्थियों की सुरक्षा व शांति व्यवस्था को परखने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां मौजूद टीम को कड़े निर्देश दिए कि परीक्षा को हर हाल में सकुशल और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाए। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों और परीक्षार्थियों की भी सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, सिटी क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह, जीआरपी, आरपीएफ और एलआईयू के अधिकारी भी मौजूद रहे।