Home उत्तर प्रदेश पास्को, दुष्कर्म व अपहरण आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बवाल, पुलिस से...

पास्को, दुष्कर्म व अपहरण आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बवाल, पुलिस से झड़प

पूर्व मंत्री मोती सिंह बोले- चौकी इंचार्ज की लापरवाही से बढ़ा मामला, हो सख्त कार्रवाई
PRATAPGARH NEWS: पास्को एक्ट, दुष्कर्म व अपहरण के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के साथ नोकझोंक व झड़प भी हुई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने मामले में चौकी इंचार्ज पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटना को डेढ़ माह से अधिक समय बीत गया, लेकिन चौकी इंचार्ज द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे मामला इतना बढ़ गया। हिंदू संगठनों ने भी चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है।