धौरइल हनुमान मंदिर के पास पुलिया से हुई गिरफ्तारी
JAUNPUR NEWS: थाना सरायख्वाजा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पास्को एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी धौरइल हनुमान मंदिर के पास स्थित नहर की पुलिया से की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त रवि गौतम पुत्र मक्खन गौतम, निवासी तुंगी रसूलपुर, थाना बरदह, जिला आजमगढ़ है। उसके खिलाफ थाना सरायख्वाजा में मुकदमा संख्या 308/24, धारा 137(2), 87, 65 बीएनएस व 5/6 पास्को एक्ट के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं। इस कार्रवाई को थाना प्रभारी सरायख्वाजा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक सचिदानंद यादव एवं हेड कांस्टेबल युसुफ खान भी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।







