JALAUN NEWS: थाना गोहन के अंतर्गत एक इंटर कॉलेज के अध्यापक ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग छात्रा ने बताया कि आये दिन एक अध्यापक मुझे गन्धी अश्लील हरकतें करता है और इसके कारण वह मुझ पर बात करने का भी दबाव बनाने लगा। जिससे परेशान होकर यह सब बात उस नाबालिग छात्रा ने अपने परिजनों को बताया कि आरोपी भूपेंद्र कुशवाहा अध्यापक अश्लील हरकतें पहले शुरू की। बाद में बेड टच करने लगा और बातचीत करने का दबाव भी बनाने लगा यह आप बीती जब छात्रा ने अपने परिजनों को बताई तो उसके परिजन थाना पुलिस के पास गये। उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस द्वारा छात्रा का बयान लिया। जिस पर आरोपी को तत्काल गोहन थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने गिरफ्तार कर लिया। छात्रा को मेडिकल के लिए उरई भेज दिया है।मुकदमा पास्को एक्ट एवं छेड़खानी में दर्ज किया गया।पुलिस इसकी तत्परता से एवं गहनता से जांच कर मामले की हकीकत को जानने में जुटी हुई है।







