BHADOHI NEWS: नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरगिस अतहर के द्वारा आधुनिक लाइब्रेरी और पार्क के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ था। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है। बच्चों के खेलने, युवाओं के व्यायाम करने और बुजुर्गों के टहलने के लिए एक सुरक्षित स्थान प्रदान करना। पालिकाध्यक्ष पति डॉक्टर अतहर अंसारी, अभ्यानापुर में बन रहे पार्क और शहर में बनने वाली आधुनिक लाइब्रेरी के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया है, और दोनों परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शहर के नागरिकों को इसका लाभ मिल सके।







