हर-हर महादेव, हर-हर बम-बम की गूंज रही कॉलोनी
JHANSI NEWS: ओम शांति नगर स्थित बालाजी ज्वैलर्स के संचालक हरिश्चंद्र अग्रवाल के घर पर ओम नम: शिवाय के जाप के बाद पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। घर के मंदिर को शिवालय बना दिया ‘हर-हर महादेव, हर-हर बम-बम की गूंज रही। सुबह-सवेरे भोलेनाथ का दूध, घी, पंचामृत, गंगाजल से अभिषेक-रुद्राभिषेक हुआ। फिर ढोल-ताशे, तालियों की गड़गड़ाहट, शंख ध्वनि के बीच श्रृंगार मंगल आरती हुई। भक्तों ने शिवजी को फूल, फूल, धतूरा, वेल्वपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। बुधवार दिन में भजन-कीर्तन, ओम नम: शिवाय के जाप के बाद पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। भक्ति भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन हो जाते नजर आए। घर पर महाकालेश्वर भगवान की भव्य भक्ति मूर्ति निर्माण कर के मंदिर में तड़के आचार्यों ने मंत्रोच्चारण किए। भगवान का घी, पंचामृत, गंगाजल से अभिषेक किया। इसके बाद श्रृंगार हुआ। फिर ‘जय शिव ओमकारा आरती हुई। भक्तों ने तालियों की गड़गड़ाहट, ढोल-ताशे, शंखध्वनि के बीच ‘ओम नम: शिवाय का अखंड जाप किया। इसके बाद मंदिरों में भक्तों की कतारें लग गई। कहीं दिन में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। घरों में भक्तों ने उपवास रखा। शाम को भोजन ग्रहण किया। हरिश्चंद्र अग्रवाल ने बताया कि श्रवण मास में शिवजी की भक्ति से मनचाही मुराद पूरी होती है। ओम नम: शिवाय के जाप से कष्ट दूर होते हैं। रोगों से मुक्ति मिलती है। घर में सुख-शांति आती है। महादेव की भक्ति में लीन रहे भक्तों ने अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर हर्ष चंद्र अग्रवाल , परराम नारायण अग्रवाल ,राहुल अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, वैशाली अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, दिव्यांशी अग्रवाल, अरिमा अग्रवाल ,जुगल अग्रवाल ,सूरत अग्रवाल इत्यादि उपस्थित रहे।







