Home उत्तर प्रदेश पशुशाला में आगजनी का केस दर्ज

पशुशाला में आगजनी का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: पशुशाला के छप्पर में आगजनी की घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा निवासी रमेश सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती दस अगस्त को सुबह करीब छः बजे पशुशाला के छप्पर में आग लग गयी। पीड़ित का आरोप है कि घटना में उसकी भैंस आग से जलने के कारण जख्मी हो गयी। पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसके भांजे सचिन ने पड़ोस की श्यामा देवी पत्नी अनिल कुमार को वहां से भागते देखा। पीडित ने आशंका जतायी है कि जमीन विवाद को लेकर श्यामा देवी द्वारा पशुशाला में आगजनी की घटना की गयी। प्रभारी निरीक्षक अमला सिंह का कहना है कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।