Home उत्तर प्रदेश पर्यवेक्षक के निगरानी मे शुरू हुई नगर पालिका की बैठक धरना प्रदर्शन...

पर्यवेक्षक के निगरानी मे शुरू हुई नगर पालिका की बैठक धरना प्रदर्शन तक जा पहुंचा

अधियाचन की बैठक मे अध्यक्ष और सभाषदो के बिच खिंचा तानी के बिच सभाषदो का धरना जारी

KUSHINAGAR NEWS:  कुशीनगर नगर पालिका परिषद पडरौना मे नए समिति गठन की मांग को लेकर नगर सभाषदो के काफ़ी प्रयास के बाद आज बोर्ड की बैठक नगर पालिका के तरफ से बुलाई गई थी लेकिन सभाषद और अध्यक्ष दोनों मे सहमती नहीं बनी अध्यक्ष और सभाषदो के बिच टकराव का माहौल खड़ा हो गया जिसको देख पर्यवेक्षक बैठक छोड़ चले गए जिससे नाराज सभाषदो ने नगर पालिका गेट पर देर रात धरना प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दिए जबकि मौके पर कोतवाली पुलिस और co सदर तैनात रहे। बतादू की कुशीनगर जिले के नगर पालिका परिषद पडरौना के नगर अध्यक्ष और सभाषदो के बिच करीब 6 माह से लेटरबाजी का दौर शुरू था जिसको देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी पत्र के अनुसार 28 फरवरी 2026 आज के दिन अधियाचन की बैठक करने का नगर पालिका के तरफ से बकायदा सुचना निकाली गई जारी पत्र के अनुसार आज बैठक हुई जिसमे पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर और एस0 डी0एम0 न्यायिक के नेतृत्व मे बैठक किया गया जिसमे पर्यवेक्षक के रूप मे आये मु0 जफ़र के नेतृत्व मे और नगर अध्यक्ष के अध्यक्षता मे बैठक सभाषदो के बिच बैठक शुरू किया गया लेकिन लगभग 4 घंटे चली बहस के बाद भी आपसी सहमति नहीं बनी क्यों की सभाषद अपने क्षेत्र के जन प्रतिनिधि होने के नाते अपने क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा करना चाहते थे जो विगत कई माह से उनका वार्ड विकास कार्यों से वंचित रहा लेकिन नगर अध्यक्ष इस बात को मानने को तैयार नहीं थे और सभाषद भी उनका बात मानने को तैयार नहीं थे उसी बिच दोनों की असहमति देख मौके से पर्यवेक्षक बैठक छोड़ चले गए उनके जाते ही मामला बिगड़ गया और सभाषद लामबंद हो गए वही सभाषदो ने आरोप लगाते हुए कहा की नगर अध्यक्ष द्वारा हम लोगो को प्रशासन के सामने बोला गया की लाठी डंडा ले आओ और मारना शुरू करो जिससे नाराज सभाषद गेट पर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दिए काफ़ी पुलिस के मानाने के बाद भी प्रदर्शन जारी रखे। सभाषदो की बात करें तो नगर मे कुल 25 वार्ड हैँ जिसमे नगर अध्यक्ष के तरफ से मात्र चार सभाषद और 21 सभाषद नगर अध्यक्ष से बागी हो चुके हैँ जिसको लेकर अलग समिति गठन की जिला प्रशासन से मांग कर रहे थे सवाल हैँ की जब पर्यवेक्षक के सामने बागी सभाषद एक तिहाई बहुमत से भी अधिक संख्या हैँ तो नए समिति के गठन से पर्यवेक्षक क्यों भाग रहे है कही न कही शासन सत्ता के दबाव मे सभाषदो का अबतक मांग पूरा नहीं हुआ। वही इस मामले को लेकर लामबंद सभाषदो का कहना हैँ जबतक हम लोगो की मांगे या नए समिति गठन या बोर्ड की बैठक संपन्न नहीं हो जाति इसी तरह धरना देते रहेंगे और नगर अध्यक्ष हम लोगो को धमकी दिए हैँ हम लोगो के साथ कुछ भी होता हैँ तो इसकी सारी जिम्मेदारी नगर अध्यक्ष और जिला प्रशासन की होंगी।