Home उत्तर प्रदेश परिषदीय विद्यालयों के 10 हजार शिक्षकों को तबादले का लाभ मिलेगा आज

परिषदीय विद्यालयों के 10 हजार शिक्षकों को तबादले का लाभ मिलेगा आज

एनआईसी से शाम को जारी होगी शिक्षकों के तबादला की लिस्ट
एक हफ्ते में तबादले वाले शिक्षकों को संभालना है कार्यभार: सचिव

PRAYAGRAJ NEWS ka: परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाओं के स्वैच्छिक अंतरू जनपदीय तबादले कल शुक्रवार की शाम को होने जा रहे हैं इस दौरान 10 हजार शिक्षक, शिक्षिकाओं को तबादले का लाभ मिलने जा रहा है। शिक्षक, शिक्षिकाओं के तबादले की सूची शुक्रवार की शाम एनआईसी जारी करेगा। तबादले वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं को एक हफ्ते के भीतर तबादले वाले नये विद्यालयों में कार्यभार संभालना होगा जिससे कि शिक्षण कार्य किसी भी प्रकार से प्रभावित ना होने पाए। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षिकाओं के स्वैच्छिक अंतरू जनपदीय तबादले के लिए आनलाइन आवेदन लिया गया था। इस दौरान 16859 शिक्षक, शिक्षिकाओं ने तबादले के लिए आनलाइन आवेदन किया था। आनलाइन आवेदन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद संबंधित जिलों के बीएसए ने आनलाइन सत्यापन कर दिया था। शिक्षक, शिक्षिकाओं के तबादले की सूची शुक्रवार की शाम तक एनआईसी जारी कर देगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि तबादले वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं को एक हफ्ते में नये तबादले वाले विद्यालयों में कार्यभार संभालना होगा जिससे कि शिक्षण कार्य प्रभावित ना होने पाएं। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व 30 जून 2025 को बेसिक शिक्षा परिषद में 20 हजार से अधिक शिक्षक, शिक्षिकाओं के तबादले हुए थे।