Home उत्तर प्रदेश परिक्रमा कर मंदिर में शिव परिवार व पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति...

परिक्रमा कर मंदिर में शिव परिवार व पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति को किया स्थापित

SAHARANPUR/CHILKANA NEWS: नगर सुल्तानपुर चिलकाना के मोहल्ला ढागो वाला में भगवान शिव व पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति को नगर परिक्रमा के बाद स्थापित किया गया। सर्वप्रथम पंडित योगेश शर्मा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से यजमान राजकुमार, दीपक, राजपाल, सुशील सैनी, विनोद सैनी, श्याम कुमार द्वारा जनकल्याण की भावना से पूजन का कार्य संपन्न कराया गया उसके उपरांत शिव परिवार व पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति को नगर परिक्रमा के लिए नगर के मुख्य मंदिरों क्षेत्रपाल देवता व मुख्य बाजार से होते हुए शिव मंदिर ढागों वाला में ले जाया गया जहां मंदिर जी में भगवान को स्थापित किया गया पंडित योगेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह प्राण प्रतिष्ठा व यज्ञ का कार्य संपन्न कराकर  विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा । इस अवसर पर सुशील सैनी, विनोद सैनी, राजपाल सैनी, प्रकाश सैनी, राजकुमार सैनी, अजय सैनी अहाड़ी,रेणु सैनी, रीना सैनी, शिखा सैनी, पूजासैनी, निशा, प्रीति, मीनू, अल्का सैनी आदि मौजूद रहे।