राष्ट्रीय नेतृत्व के पदाधिकारियों की संस्तुति पर मिली ज़िम्मेदारी
JHANSI NEWS: भारतीय मीडिया महासंघ के झांसी निवासी दयाराम कुशवाहा उर्फ पप्पू भैया को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र खरे के निर्देशन तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुल्तान आब्दी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साबिर मलिक एवं राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती शशि गुप्ता की प्रबल संस्तुति पर की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष भारतीय मीडिया महासंघ झांसी राकेश कुशवाहा ने बताया कि दयाराम कुशवाहा पत्रकारिता के क्षेत्र में एक सशक्त और जागरूक आवाज़ के रूप में वर्षों से सक्रिय हैं। संगठन को विश्वास है कि वे अपने अनुभव, कर्मठता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।नव-नियुक्त राष्ट्रीय सचिव दयाराम कुशवाहा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह नियुक्ति मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक ज़िम्मेदारी भी है। मैं संगठन के सिद्धांतों और दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए, झांसी जनपद में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास करूंगा।”दयाराम कुशवाहा उर्फ पप्पू भैया को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर पत्रकार जगत में इस नियुक्ति को लेकर हर्ष व्याप्त है। कई वरिष्ठ पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने भी उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।







