AURAIYA NEWS: जिला अस्पताल चिचौली में एक सिक्योरिटी गार्ड द्वारा आए दिन पत्रकारों के साथ अभद्रता के मामले सामने आ रहे थे जिसके चलते जनपद के सभी पत्रकार में भारी रोष व्याप्त है जिसको लेकर शुक्रवार को भारी संख्या में पत्रकारों ने एकत्रित होकर ककोर मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए उक्त सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।







