प्रयागराज। प्रयागराज मीडिया क्लब की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन गुरूवार को किया गया। इस दौरान न्याय पालिका, कार्यपालिका और देश के चैथे स्तम्भ ने एक साथ फूलों की होली खेेलकर शहर देश प्रदेश के लोंगों को एक अच्छा पैगाम दिया। फूलों के रंगों में हर कोई सराबोर दिखा। देश के इन तीनों स्तम्भों का मिलन देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आज साक्षात ईश्वर दर्शन दे रहे है। हो भी क्यों न यही तीनों स्तम्भ राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। फिलहाल अतिथियों ने पावन पर्व होली मिलन समारोह में सभी देशवासियों को अमन शान्ति का संदेश दिया है।
समारोह में मुख्य अतिथि राकेश पांडे बबुआ (अध्यक्ष, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन) विशिष्ट अतिथियों में सत्यम मिश्रा (एडीएम सिटी, प्रयागराज), अखिलेश शर्मा (सेक्रेटरी, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन) तथा केके द्विवेदी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हाई कोर्ट बार) सहित हाई कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत शर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्लब के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, अजीत कुमार सिंह सचिव, कुलदीप सिंह उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष अनवर खान आदि ने अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया। समारोह का संचालन मोहम्मद आमिर ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र सिंह, अभिषेक मिश्रा, संदीप वालिया, अनिल त्रिपाठी, सतीश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, सचिव अजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष अनवर खान, मोहम्मद आमिर, पवन देव, इमरान खान, प्रशांत शर्मा, श्यामू कुशवाहा, विलास गुप्ता, शकील खान, मोहित, दिलीप गुप्ता, ए.के. नय्यर, रितेश राय, आकाश गुप्ता, अजय कुशवाहा, जी.एन. वैश, अमर निषाद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
क्लब को पूरी सहयोग
समारोह के मुख्य अतिथि राकेश पांडे बबुआ ने मीडिया कर्मियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि वे तन, मन और धन से सदैव मीडिया क्लब के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि जहां भी उनकी आवश्यकता होगी, वे पूरी तत्परता से सहयोग प्रदान करेंगे।
तीनों स्तम्भों का समन्वय
एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा ने मीडिया क्लब की पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह मंच प्रशासन, अधिवक्ताओं और पत्रकारों के बीच समन्वय स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। तीनों वर्ग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर रहे हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों में सामंजस्य बनाए रखने में आसानी होती है।
आपस में समन्वय आवश्यक
अखिलेश शर्मा सेक्रेटरी, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए हम सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए आपस में समन्वय आवश्यक स्थापित करना आवश्यक है।
अतिथियों ने खेली फूलों की होली
पत्रकारों एवं अतिथियों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर होली खेली और हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सभी ने आपसी सौहार्द, सहयोग और भाईचारे की भावना को सदैव बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे समारोह में उल्लास और उत्साह का वातावरण बना रहा तथा कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।.







