KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के रमसहायपुर गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके पति ने बेटी व उसके साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और धमकी देने लगा, पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पइसा थाना क्षेत्र के रमसहायपुर निवासी सविता देवी पत्नी सरवन ने पईसा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि सोमवार की दोपहर उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और बीच बचाव के दौरान बेटी लक्ष्मी के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा, पीड़िता की शिकायत पर पईसा पुलिस ने सरवन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।



