Home उत्तर प्रदेश पति को धमकाने के बाद आत्म हत्या करने के पश्चात पत्नी को...

पति को धमकाने के बाद आत्म हत्या करने के पश्चात पत्नी को किया गिरफ्तार

LAKHIMPUR KHERI NEWS: थानाध्यक्ष थाना हैदराबाद सुनील मलिक के नेतृत्व में वादी राजकुमार पुत्र हीरालाल नि0ग्रा0 निमचौना थाना महोली जनपद सीतापुर खीरी द्वारा दिये गये प्रा0 पत्र के आधार पर 12 नवंबर 2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 377/2025 धारा 108/352 बी0एन0एस मे आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित 2 नफर अभियुक्तगण 1.पप्पू पुत्र रामेश्वर दयाल उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम नगरासलेमपुर थाना हैदराबाद जिला खीरी 2. नैन्शी पुत्री पप्पू उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम नगरासलेमपुर थाना हैदराबाद जिला खीरी को गिरफ्तार कर न्यायालय खीरी के समक्ष भेजा गया।राजकुमार के पुत्र प्रदीप कुमार की शादी 13 अप्रैल 2024 को नैन्सी पुत्री पप्पू नि0ग्रा0 नगरासलेमपुर के साथ हुयी थी , प्रदीप अपनी पत्नी को विदा कराने अपनी ससुराल नगरासलेमपुर गया जहाँ पर अभियुक्तगण 1.पप्पू पुत्र रामेश्वर दयाल उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम नगरासलेमपुर थाना हैदराबाद जिला खीरी 2. नैन्शी पुत्री पप्पू उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम नगरासलेमपुर थाना हैदराबाद जिला खीरी द्वारा प्रदीप को धमकाने व गाली गलौज करते हुए शादी में खर्च हुऐ रूपयों की माँग करने जिससे प्रदीप कुमार ने  आहत व भयभीत होकर, धमकाने व शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित होकर ग्राम नगरा सलेमपुर के बाहर 6 सितंबर 2025 को आत्म हत्या कर ली, जिसमें  अभियुक्तगण 1.पप्पू पुत्र रामेश्वर दयाल उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम नगरासलेमपुर थाना हैदराबाद जिला खीरी 2. नैन्शी पुत्री पप्पू उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम नगरासलेमपुर थाना हैदराबाद जिला खीरी को गिरफ्तार कर न्यायालय खीरी के समक्ष भेजा गया।