Home उत्तर प्रदेश पड़ोसी पर गाली गलौच व धमकी का आरोप, शिकायत

पड़ोसी पर गाली गलौच व धमकी का आरोप, शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे की एक महिला का आरोप है कि बीती रात उसका पड़ोसी उसके व परिवार के लोगों को गाली गलौच कर झगड़े पर आमादा होकर धमकी दे रहा था, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं तीन संगीता देवी पत्नी रमेश कुमार ने सोमवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि रविवार की रात आठ बजे के करीब उसका पड़ोसी उसके घर के पास खड़ा होकर बेटी व बहू को गाली गलौच कर रहा था और चौराहे पर उसके पति को गाली गलौच कर झगड़े पर आमादा हो गया और फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देने लगा, पीड़िता की शिकायत पर अजुहा चौकी पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।