KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक मानिकपुर सैय्यदराजेपुर गांव में पड़ोसियों ने पीड़ित, उसके पुत्र व भयाहू के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया, पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक मानिकपुर सैय्यदराजेपुर गांव निवासी दिनेश सिंह यादव पुत्र स्व जगदेव ने सोमवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि रविवार की रात आठ बजे के करीब वह अपने दरवाजे पर बैठा था, दिनेश सिंह का आरोप है कि इस दौरान पड़ोस के लोग गाली गलौच करने लगे , जिसका विरोध करने पर विपक्षी मारपीट करने लगे बीच बचाव में उसके पुत्र अन्यकेश व भयाहू अनिला देवी के साथ भी मारपीट कर चोटिल कर दिया।







