Home उत्तर प्रदेश पड़री शाखा डाकपाल संजय सिंह को सराहनीय कार्यो के लिए किया गया...

पड़री शाखा डाकपाल संजय सिंह को सराहनीय कार्यो के लिए किया गया सम्मानित

MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चन्द्र पाण्डेय)  नगर के ब्रह्मचारी का कुआं स्थत एक लाज में मंगलवार को डाकघर अधीक्षक अतुल कुमार की अध्यक्षता ग्रामीण डाक सेवकों की समीक्षा बैठक व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहाकि ग्रामीण डाक सेवक डाक विभाग और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
मुख्य अतिधि निदेशक डाक सेवाएं प्रयागराज रीजन प्रीती अग्रवाल ने ग्रामीण डाक सेवकों के कार्यों की समीक्षा की तथा डाक विभाग की
विभिन्न योजनाओं व सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहाकि ग्रामीण डाक विभाग और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो सरकारी योजनाओं एवं डाक सेवाओं को गांव-गांव तक पहुचाने का कार्य कर रहे हैं। बैठक में डाक सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने तथा विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों को सम्मानित भी किया गया। शाखा डाकपाल पडरी संजय सिंह को विभिन्न योजनाओ मे उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर निदेशक डाक सेवाएं प्रयागराज रीजन प्रीती अग्रवाल ने सम्मानित किया। आयोजक अधीक्षक डाकघर अतुल कुमार ने सभी अतिधियों एवं उपस्थित ग्रामीण ग्राहको का स्वागत करते हुए उनके कायों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मनुभाई शाह सहायक अधीक्षक व्यवसाय, अजित प्रमाद सेमवाल सहायक अधीक्षक मुख्यालय, बीडी पाण्डेय, सुनील कुमार, एनपी श्रीवास्तव, प्रवीन कुमार आदि रहे।