Home उत्तर प्रदेश पं०रामलखन शुक्ल अभिनंदन ग्रंथ लोकार्पण समारोह 26 अप्रैल

पं०रामलखन शुक्ल अभिनंदन ग्रंथ लोकार्पण समारोह 26 अप्रैल

न्यू एरा पब्लिक स्कूल जोरवट में होगा आयोजन 26 अप्रैल
PRAYAGRAJ NEWS: क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता, कवि एवं लेखक पं. रामलखन शुक्ल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित अभिनंदन ग्रंथ का लोकार्पण समारोह 26 अप्रैल 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अपरान्ह 4 बजे न्यू एरा पब्लिक स्कूल, ग्राम जोरवट, पोस्ट खीरी के प्रांगण में होगा।आयोजकों के अनुसार इस अभिनंदन ग्रंथ का प्रकाशन क्षेत्र के साहित्यकारों एवं परिजनों के सहयोग से कराया गया है।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. कृष्ण बिहारी पाण्डेय (पूर्व कुलपति व पूर्व अध्यक्ष लोक सेवा आयोग), उदयभान करवरिया (पूर्व विधायक), सुरेश चन्द्र त्रिपाठी (पूर्व शिक्षक विधायक) तथा देवेन्द्र मिश्र नगरहा (पूर्व अध्यक्ष व सदस्य बार काउंसिल) उपस्थित रहेंगे, जो अपने कर कमलों से ग्रंथ का लोकार्पण करेंगे।आयोजन समिति की ओर से साहित्य प्रेमियों एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में समय से उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की गई है।संयोजक महेन्द्र कुमार मिश्र (संस्थापक, न्यू एरा पब्लिक स्कूल) के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियां जारी हैं। वहीं अवधनारायण शुक्ल ‘अनगढ़’, राकेश शुक्ल एवं विमलेश शुक्ल एडवोकेट ने भी अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की है।