Home उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन

MIRZAPUR NEWS: बुधवार को सामुदायिक भवन पट्टीकलां,अहरौरा,मंडल, अहरौरा विधानसभा,मड़िहान  में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला 2026 का आयोजन किया गया।  समापन सत्र कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रहे। विषय-सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन पर चर्चा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में  विधायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात अपने संबोधन में विधायक रमाशंकर सिंह पटेल  ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सड़क निर्माण के क्षेत्र में बड़े-बड़े हाईवे का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को पाँच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं तथा हर घर तक बेहतर बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन,विधवाओं को विधवा पेंशन तथा दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन बढ़ी हुई धनराशि के साथ प्रदान की जा रही है। विधायक ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. वहीं गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास तथा स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से स्वच्छता से जुड़े अनेक कार्य कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार में देश एवं प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र अग्रहरी,संचालन महामंत्री  कृष्णा तिवारी, मंच पर मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, दिनेश प्रताप सिंह, संजय भाई पटेल, महामंत्री विनोद पटेल, जय किशन जयसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।