Home आस्था पंजाब के धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकुशल लौटा सिख श्रद्धालुओं का...

पंजाब के धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकुशल लौटा सिख श्रद्धालुओं का जत्था

PRAYAGRAJ NEWS: बुधवार को प्रयागराज से पंजाब के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा पर गया सिख श्रद्धालुओं का जत्था सकुशल वापस लौट आया। जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं का जत्था प्रयागराज से चंडीगढ़ के लिए रेल से रवाना हुआ। चंडीगढ़ पहुंचकर निजी वाहनों से जत्थे ने पंजाब के प्रमुख गुरुद्वारों के दर्शन किए। इस दौरान जत्थे ने आनंदपुर साहिब, अमृतसर साहिब स्वर्ण मंदिर, गुरु फतेहगढ़ साहिब और तख्त केशगढ़ साहिब सहित अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों में मत्था टेका। दर्शन के बाद जत्था पुनः अमृतसर पहुंचा और वहां से ट्रेन द्वारा प्रयागराज वापस आ गया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान पंजाब के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय सिख संगत और गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटियों द्वारा जत्थे का गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया गया। जत्थे का नेतृत्व गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष परमजीत सिंह बग्गा ने किया। इस यात्रा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह, जतिंदर सिंह राजू, महेंद्र सिंह, गुरबख्श सिंह, कुलदीप सिंह, हरजिंदर सिंह, परमजीत सिंह सहित देश के विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालु भी शामिल थे।