Home उत्तर प्रदेश न्यू एरा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग विज्ञान डॉक्टर की छवि...

न्यू एरा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग विज्ञान डॉक्टर की छवि जैसे किए कार्यक्रम

BHADOHI NEWS: बुधवार को न्यू एरा पब्लिक स्कूल, कोटे जमुंद में हाल ही में स्टूडेंट-लैड कॉन्फ्रेंस (SLC) का आयोजन किया गया। जिसमें एक रंगारंग और शिक्षाप्रद कार्यक्रम, जिसमें बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी सीख और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छोटे-छोटे बच्चों ने लेटर साउंड्स, नंबर गेम्स, कविताएँ, मॉडल्स और प्रोजेक्ट्स के ज़रिए बताया कि उन्होंने क्या और कैसे सीखा। इस कार्यक्रम का मक़सद था बच्चों में आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता को बढ़ाना। SLC एक ऐसा मंच था जहाँ छात्रों ने स्वयं अपनी प्रगति को प्रस्तुत किया। सिर्फ़ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व विकास को भी। यह कार्यक्रम सभी आगंतुकों और अभिभावकों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव रहा। जब बच्चे नेतृत्व करते हैं, तब सीखने की असली आवाज़ सुनाई देती है।