Home उत्तर प्रदेश नेहरू ग्राम भारती व बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच में बड़ौदा कॉर्पोरेट...

नेहरू ग्राम भारती व बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच में बड़ौदा कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ*l

66
0

प्रयागराज। नेहरू ग्राम भारती के प्रयागराज स्थित जॉर्जटाउन कार्यालय में नेहरू ग्राम भारती व बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच में बड़ौदा कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ I MOU (एमआेयू) हस्ताक्षर बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख मनोज कुमार तिवारी तथा नेहरू ग्राम भारती के सचिव मनीष मिश्रा जी ने हस्ताक्षर किया l यहां समझौते शिक्षक दिवस पर शिक्षको, कर्मचारियों, तथा छात्रों को दिया गया ताेहफा है I इस समझौते से कर्मचारियों को आसानी से वित्तीय सहायता मिल पाएगी तथा छात्रो को कम व्याज दर पर एजुकेशनल लोन प्राप्त होगा l साथ ही दोनों पक्षों के  बीच एक अन्य समझौते  ” इन्टरनेट गेट वे ” पर हस्ताक्षर किया गया l हनुमानगंज  ब्रांच की शाखा प्रबंधक कुमारी मातेश्वरी जी ने कहा कि इस समझौते से नेहरू ग्राम भारती में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बहुत लाभ मिलेगा  l इस अवसर पर नेहरू ग्राम भारती( मानित विश्र्वविद्यालय) के संस्थापक कुलाधिपति श्री जे. एन.मिश्र, कुलपति प्रोफेसर रोहित रमेश, प्रतिकुलपति डॉ. एस. सी. तिवारी,  वित्त अधिकारी प्रोफेसर विनोद कुमार पांडेय, लेखाकार विपुल पांडेय, सहायक कुलसचिव सत्येंद्र तिवारी, कीर्ति  शंकर तथा बैंक से अपूर्व सती चंद्र ईसीएम, आशुतोष कुमार सिंह आईटी मैनेजर,  आयुष्मान आरबी, डीन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे l