PRAYAGRAJ NEWS: शहर एवं गंगापार जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अदालत द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में शीर्ष नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा पांच अन्य के खिलाफ ईडी के आरोप पत्र का संज्ञान लेने से इनकार के बाद देशव्यापी तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा के स्थानीय कार्यालय के घेराव के प्रयास को पुलिस से झड़प और घेराबंदी ने विफल कर दिया। कांग्रेसजन अपराह्न 1 बजे सुभाष चैराहे पर एकत्र हो जैसे ही भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े भारी पुलिसबल से उनकी झड़प हुई। पार्टीजन नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद,वोट चोर गद्दी छोड़, एनडीए सरकार शर्म करो आदि नारे लगा रहे थे। कांग्रेसी 100 कदम आगे बड़े ही थे कि एसीपी के साथ सिविल लाइंस थाने की भारी फोर्स ने उन्हें बलपूर्वक रोका। काफी जद्दोजहद के बाद लकी स्वीट्स के आगे पुलिस वालों ने जाने नहीं दिया। इस दौरान कई कार्यकर्ता गिर पड़े और चोटिल भी हुए। कांग्रेसी सड़क पर बैठ गए लेकिन पुलिस वालों ने उन्हें वहां से हटा दिया। बाद में शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी की अध्यक्षता में सभा में सरकार के इशारे पर पुलिस कार्यवाही की निंदा की गई तथा इसे लोकतंत्र विरोधी बताया । कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दर्ज नेशनल हेराल्ड का फर्जी मामला 11 साल से घसीट रहे थे , जिसमें न कोई धन का आदान-प्रदान हुआ, न किसी पक्ष को आर्थिक लाभ हुआ फिर भी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बनाया हुआ था। ताकि झूठा नॉरेटिव चलाया जा सके। कोर्ट ने इस नॉरेटिव की भी हवा निकाल दी और ईडी की चार्जशीट का संज्ञान लेने से ही इंकार कर खारिज कर दिया। गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है अब मोदी हताश और निराश हो चुके है जनता आने वाले समय में उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी। कांग्रेसजनों ने कहा कि बदले की भावना से की गई कार्रवाई के तहत इस फर्जी केस में राहुल और सोनिया गांधी से 80 से 90 घंटे तक पूछताछ बिना यह जाने की गई कि इसमें एफआईआर दर्ज नहीं है। कांग्रेसजनों का कहना था कि बिना कानून की बुनियाद के खड़ा किया गया मुकदमा अपने बोझ से खुद गिर गया। बादनीयती और गैर कानूनी तरीके से की गई कार्यवाही से सरकार बेनकाब हुई है। कांग्रेसजनों का यह भी कहना था कि कांग्रेस न किसी से डरती है ना डरी है । जिलाध्यक्ष अध्यक्ष गंगापार अशफाक अहमद, यमुनापार जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, देवराज उपाध्याय, शरद उपाध्याय मुन्ना, रचना पान्डेय, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, डा.अमर सिंह पटेल, सुनील पांडेय, श्याम जी धुरिया, भीम मिश्रा,दरक्शा कुरेशी, ह्रदय नारायण यादव, सुधाकर तिवारी, किशोर वार्ष्णेय, हरकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, हसीब अहमद, परवेज सिद्दीकी, अरशद अली, राममनोरथ सरोज, मो. नसीम, प्रतिमा त्रिपाठी, अफरोज अहमद, राकेश श्रीवास्तव, शाहनवाज कुरैशी, सुशील तिवारी, इश्तियाक अहमद, नयन कुशवाहा, नागेंद्र मिश्रा, अहमदउल्ला, अमर सिंह पटेल, सौरभ श्रीवास्तव, मुख्तार अहमद, विशाल सोनकर, रिजवाना बेगम, नसरीन बानो, संभव साहू , रामानंद यादव आदि थे।







