Home उत्तर प्रदेश नेत्र शिविर में 395 मरीजों की आंखों की हुई मुफ्त जांच

नेत्र शिविर में 395 मरीजों की आंखों की हुई मुफ्त जांच

260 मरीजों को मिला निःशुल्क चश्मा व दवा, 5 को ऑपरेशन के लिए भेजा गया चित्रकूट

PRATAPGARH NEWS: साइट सेवर इंडिया एवं सदगुरु सेवा ट्रस्ट चित्रकूट के सहयोग से रविवार को पंचायत भवन समापुर में नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 395 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिसमें से 260 मरीजों को निःशुल्क चश्मा एवं आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। जांच के दौरान पांच मरीजों की स्थिति को गंभीर पाते हुए उन्हें ऑपरेशन हेतु चित्रकूट रेफर किया गया। शिविर का उद्घाटन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का संयोजन रामू मिश्रा द्वारा किया गया। शिविर में डॉ. अनुज द्विवेदी, डॉ. हिमांशु सेंगर एवं डॉ. राम अवतार की चिकित्सकीय निगरानी में जांच की गई। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजू पांडेय, प्रधान संतराम वर्मा, राधेश्याम मिश्रा, सालिक तिवारी, रामलखन भारती, दीपू सिंह, सोनू उपाध्याय, रज्जन शुक्ला, पूर्व प्रधान आलोक सिंह, मनोज मिश्रा, बीडीसी सदस्य शिवकुमार जायसवाल, बच्चा मिश्रा, मुरली वर्मा, नन्हे राइन, पिंटू मिश्रा, विशाल मोदनवाल, संजय शुक्ला और पूर्व प्रधान विंदेश्वरी सरोज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।