Home उत्तर प्रदेश नीलगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई थार, दो युवक गंभीर

नीलगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई थार, दो युवक गंभीर

KAUSHAMBI NEWS:  सैनी थाना क्षेत्र के कुंजीपुर मोड़, कनवर बॉर्डर के समीप बुधवार की भोर सुबह 1:00 बजे तेज रफ्तार थार वाहन नीलगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन उछलते हुए दूर जा गिरा, जिससे उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान राजू मारवाड़ (30 वर्ष) एवं मुन्ना मारवाड़ (32 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अयोध्या से दर्शन कर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे और वहां से उज्जैन की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों व अजुहा चौकी पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल निजी साधन से सिराथू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।