JHANSI NEWS: रक्सा स्थित शिव हॉस्पिटल में श्री भोलेनाथ खाती बाबा साईं सेवा समिति द्वारा निशुल्क नेत्र रोग स्त्री रोग एवं दंत रोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डॉ. जी.एस अर्गल नेत्र रोग विशेषज्ञ व श्रीमती उषा अर्गल स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं डॉ गौरव बजाज दंत रोग विशेषज्ञ ने लोगों की निःशुल्क जांच कर दवा वितरित की. शिविर में 255 नेत्रों की जांच, 105 महिलाओं की जांच और 270 लोगों की दांतों की जांच हुई. शिविर में 35 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन होने की आगामी तिथि दी गई. शिविर में डॉ.आर के तिवारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे. जिनका पुष्प माला से स्वागत किया गया. उसके उपरांत सभी डॉक्टरों का सम्मान किया गया. शिविर में बीपी और शुगर की जांच डॉ शिवानी और लैब के माधव और राहत ने 275 लोगों की जांच की. इस कार्यक्रम में शिखा गौतम, शिक्षा गुप्ता, डॉ मनीष श्रीवास्तव, रोबिन, संजीव बुंदेला, अंशुल, आराधना, पूजा रेनू, रूपाली, निदिषा, विशाखा, अंकुर करोसिया, राजा, राकेश एवं समिति के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी अज्जू महरौलिया ने किया और आभार व्यक्त संजय गौतम ने किया।







