Home उत्तर प्रदेश निवर्तमान सीएमओ डॉ. सी एल वर्मा को दी गई भावभीनी विदाई

निवर्तमान सीएमओ डॉ. सी एल वर्मा को दी गई भावभीनी विदाई

नवागत सीएमओ डॉ. कीर्ति कुमार मिश्रा का गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

MIRZAPUR NEWS: जनपद के स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक बदलाव के तहत निवर्तमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी एल वर्मा को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कीर्ति कुमार मिश्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. वर्मा को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं नवागत सीएमओ डॉ. कीर्ति कुमार मिश्रा का स्वागत करते हुए विभागीय अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को नई दिशा मिलेगी।