Home उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग राहुल गांधी के वोट चोरी को लेकर उठाए गए सवालों...

निर्वाचन आयोग राहुल गांधी के वोट चोरी को लेकर उठाए गए सवालों का जिम्मेदारी से दे जबाब- प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने टंªप तथा पाकिस्तान के देश विरोधी रवैये को लेकर भी मोदी सरकार की घेराबंदी
PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में निर्वाचन आयोग से तथ्यों के आधार पर जबाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। उन्होने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आयोग के सामने वोट चोरी को लेकर जो भी सवाल उठाए हैं उसका आयोग को जिम्मेदारी के साथ जबाब देना संवैधानिक दायित्व है। उन्होनें राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा की ओर से किये जा रहे पलटवार पर तंज कसते हुए कहा कि क्या इससे साबित नहीं होता कि लोगों के वोट के अधिकार को छीनने में भाजपा और आयोग दोनों की मिलीभगत है? उन्होने कहा कि कर्नाटक में जिम्मेदार जांच एजेन्सी सीआईडी ने निर्वाचन आयोग को जांच में सहयोग के लिए अठारह बार पत्र लिखा है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि आयोग के खुद भी एक संवैधानिक संस्था होने के नाते एक संवैधानिक जांच एजेन्सी को उसके सवालों का जबाब न देना खुद दाल में कुछ न कुछ काला जाहिर कर जाता है। विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने भाजपा को नसीहत दी है कि वह पड़ोसी देशों में अस्थिरता के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोपों से बचाव का मुखौटा न ओढ़े। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कड़वा सवाल दागा है कि आखिर विपक्ष के नेता राहुल गांधी जब जब निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची में धांधली को लेकर सवाल उठाया करते हैं तब उसके पेट में ही दर्द क्यूं बढ़ जाता है। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर लोगों की आवाज दबायी न जा सके इसके लिए राहुल गांधी का संघर्ष उन्हें लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी साबित कर गया है। उन्होने कहा कि आयोग और भाजपा की मिलीभगत से वोटों को जबरिया घटाया और बढ़ाया जाना लोकतंत्र की हत्या करने का खतरनाक प्रयास है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंªप द्वारा अब अवैध मादक पदार्थो के उत्पादन व तस्करी को लेकर अफगानिस्तान व पाकिस्तान समेत तेईस बदनामशुदा देशों के साथ भारत पर लगाए गए आरोपों की भी तल्ख आलोचना की है। उन्होने कटाक्ष किया कि टंªप ने देश के मान सम्मान पर पीठ में छूरा घोंपकर क्या पीएम मोदी को जन्मदिन का यही उपहार देना मुनासिब समझा है। उन्होने कहा कि पीएम मोदी में दृढ़ इच्छाशक्ति के अभाव के चलते टैरिफ के बाद अब फिर डोनाल्ड टंªप देश के सम्मान पर उंगली उठाने की हिमाकत कर रहे हैं। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने आपरेशन सिन्दूर को लेकर पाकिस्तान के द्वारा आपरेशन सिंदूर में मारे गये आतंकवादियों व उनके परिजनों के अंतिम संस्कार को लेकर महिमामण्डन पर भी तीखा आक्रोश जताया है। उन्होने कहा कि दुनिया जान गयी है कि पाकिस्तान आतंकवाद की नर्सरी है। उन्होने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को लेकर उसके द्वारा अनभिज्ञता प्रकट करना पूरी तरह से गैरजिम्मेदाराना है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारत की सेना तथा सरकार सबको यह पता है कि पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने संचालित हुआ करते हैं। उन्होने कहा कि देश की सेना ने बहादुरी के साथ पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सटीक निशानदेही के साथ हमला किया। उन्होने इस मुददे पर भी मोदी सरकार को घेरते हुए कहा है कि दुर्भाग्य है कि आपरेशन सिंदूर के पहले ही देश के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को यह सूचना दे दी कि वह आतंकी ठिकानों पर हमला करने जा रहा है। उन्होनें कहा कि विदेश मंत्री की इस अपरिपक्वता व गैरजिम्मेदारानापन के कारण पहलगाम हमले के तमाम खूंखार आतंकवादी भारतीय सेना के सटीक निशाने से तबाह हुए आतंकी शिविरों से जिंदा बच निकले। उन्होने कहा कि विदेश मंत्रालय की यह खतरनाक चूक न हुई होती तो उन आतंकवादियों का सिरे से खात्मा हो जाता जो भारत माता को जख्म देने का दुस्साहस किया करते हैं। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का यह बयान गुरूवार को मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।