Home उत्तर प्रदेश निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर एसएसपी ने दी बधाई

निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर एसएसपी ने दी बधाई

MIRZAPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने पुलिस कार्यालय में उप-निरीक्षक विपिन कुमार पाण्डेय को निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पद प्रतीक/स्टार लगाकर मिष्ठान खिलाकर उनका अभिनंदन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उप-निरीक्षक विपिन कुमार पाण्डेय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर  नितेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शिखा भारती, क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।