स्व ज्ञान प्रकाश की स्मृति में विधवाओं को वितरित की गई साड़ी
PRATAPGARH NEWS: गरीबों असहाय व निराश्रित विधवाओं की सहायता करना ईश्वर सेवा के समान है। क्योंकि परमपिता परमेश्वर गरीबों की झोपड़िया में भी वास करते हैं। इसीलिए उन्हें दरिद्र नारायण भी कहा जाता है। हम सभी को गरीबों व विशेष तौर पर निराश्रित वृद्ध विधवा महिलाओं की हर संभव मदद करना चाहिए। उक्त बातें स्वर्गीय ज्ञान प्रकाश यादव की 13वीं के अवसर पर उनके पैतृक गांव ब्लाक बाबागंज की ग्राम पंचायत धनगढ़ में आयोजित शोक श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित करते तथा निराश्रित विधवाओं को साड़ी वितरित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सप्लाई इंस्पेक्टर शिव कुमार मिश्रा अपने संबोधन में व्यक्त कर रहे थे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रमुख समाजसेवी व शिक्षक डॉक्टर नन्हे लाल यादव ने ज्ञान प्रकाश यादव के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि स्वर्गीय यादव युवाओं के प्रेरणा के स्रोत थे उन्होंने समाज के दबे कुचले शोषित पीड़ित व गरीबों की सेवा करके समाज में जो पहचान बनाई थी। वह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक व अनुकरणीय है। मां ज्वाला मुखी देवी मंदिर ट्रस्ट मानिकपुर सचिव डॉ विजय यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ज्ञान प्रकाश यादव अपनी ग्राम सभा धनगढ़ समेत अन्य गांवों के लोगों के बीच पारिवारिक रिश्ते की तरह जुड़े हुए थे, तथा सभी लोग उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानते थे। कार्यक्रम को वैष्णो देवी शिक्षण संस्थान गोंदाहीं के प्रबंधक छोटे लाल यादव, पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता इंजी.वेद प्रकाश यादव, अपनी जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शिव दुलारे मौर्य, पूर्व प्रधान पवन सिंह ने अभी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजक ज्ञान प्रकाश के पुत्र आलोक सिंह यादव एडवोकेट ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से मानिकपुर चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिंपू भैया, कुंवर प्रदीप सिंह, केके सिंह, एडवोकेट सुरेंद्र कुमार शुक्ला, एडवोकेट बीपी मौर्य एडवोकेट, सेंट्रल बार एसोसिएशन संस्थापक अलाउद्दीन आजम एडवोकेट, विकास सिंह, विजय सिंह, वरिष्ठ सपा नेता राम अवध यादव काका, श्री कृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रबंधक अनिल यादव, आलोक शुक्ला एडवोकेट, डॉ अरविंद मिश्रा, हरिशंकर ओझा, सुनील कुमार सोनकर, राजाराम यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।







