BHADOHI NEWS: निपुण भारत मिशन के तहत ज्ञानपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सोमवार से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गुरुवार को चैथा दिन रहा। जहां पर प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था।
इस दौरान प्रशिक्षण का उद्देश्य एफएलएन और एनसीआरटी पाठ्यपुस्तकों की अवधारणाओं को क्रमबद्ध तरीके से सुदृढ़ करना है। इसके साथ सभी मास्टर ट्रेनरों द्वारा हिंदी व गणित विषय के प्रमुख बिंदुओं पर डेमो द्वारा सभी शिक्षकों की समझ विकसित करना है। आज ट्रेनिंग के चैथे दिवस में बीईओ ज्ञानपुर मनोज सिंह द्वारा सभी शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया। जिसमें सभी अध्यापक 100 में 100 उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया गया।इस मौके पर मास्टर ट्रेनर अवनीश शुक्ल (गणित), आशीष(सामाजिक विज्ञान), सत्यप्रकाश (हिंदी), इबरार (विज्ञान), लवकुश (अंग्रेजी) व एलएलएफ के ब्लॉक कॉर्डिनेटर मुकेश सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।







