Home उत्तर प्रदेश निदेशक दयाराम की अध्यक्षता में जन चैपाल का आयोजन

निदेशक दयाराम की अध्यक्षता में जन चैपाल का आयोजन

64
0

संग्रामगढं । स्थानीय विकासखंड रामपुर संग्रामगढ़ में ग्राम पंचायत बावलिया बाजीयाफत एवं नवादा कला में जन चैपाल का आयोजन परियोजना निदेशक दयाराम यादव की अध्यक्षता में किया गया। परियोजना निदेशक द्वारा ग्राम पंचायत में जन समस्याओं की सुनवाई की गई। महोदय द्वारा विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, सभी प्रकार की पेंशन, फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी इत्यादि पर ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विजय शंकर मणि, संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव, सहायक विकास अधिकारी कृषि, सहायक विकास अधिकारी पंचायत,अवर अभियंता लघु सिंचाई,संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान। विश्वनाथ पटेल संतोष कुमार मौर्य आलोक कुमार पटेल प्रवीण कुमार एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। महोदय द्वारा दोनों ग्राम पंचायत में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं नवजात शिशु का अन्नप्राशन भी किया गया।