शिविर में मौजूद डा. आरके पटेल व चेयरमैन विनय चैरसिया
BHADOHI NEWS: सिद्धि विनायक हॉस्पिटल एंड चाइल्ड केयर सेंटर पर गंगोश्री हॉस्पिटल मंडुआडीह शाखा की टीम निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 450 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराकर शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान शिविर में गंगोश्री हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं मशहूर मस्तिष्क एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रदीप चैरसिया, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.विभेश राज तिवारी, सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ.सुरेन्द्र मौर्य ने शिविर में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया और उनमें फ्री दवाओं का भी वितरण किया गया। कैंप में जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं विधायक एवं वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ.आरके पटेल व नगर पंचायत के चेयरमैन विनय चैरसिया भी मौजूद रहें। विधायक डॉ.पटेल ने निरूशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजन के लिए डॉ.प्रदीप चैरसिया की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस शिविर से क्षेत्र के तमाम उन गरीबों को लाभ होगा। जो पैसे के अभाव में बड़े शहरों में जाकर अपना इलाज नहीं करा पाते हैं। गरीबों की सेवा करने से बड़ा को पुण्य का काम नहीं है। वहीं चेयरमैन विनय चैरसिया ने कहा कि गंगोश्री मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की इस जनसेवा मुहिम का फायदा सुरियावां की जनता को मिल रहा है। इसके लिए हम सब डॉ.प्रदीप चैरसिया व डॉ.सुरेंद्र मौर्य के आभारी हैं। आशा करते हैं कि उनके द्वारा उनके द्वारा इस तरह का जनसेवा आगे भी किया जाता रहेगा। डॉ.प्रदीप चैरसिया ने बताया कि 2019 में मास्टर्स कंप्लीट करने के बाद से ही लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। गंगोश्री हॉस्पिटल की दो शाखाएं वाराणसी जिले में स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रही हैं। इस मौके पर सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के देवांशू और टीम, गंगोश्री हॉस्पिटल की टीम यथा रविशंकर तिवारी, प्रवीण यादव, घनश्याम दुबे, अंकुश दुबे, अकीब जावेद, राजू चैरसिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।







