Home उत्तर प्रदेश निःशुल्क नेत्र रोग व स्त्री रोग परीक्षण शिविर का आयोजन

निःशुल्क नेत्र रोग व स्त्री रोग परीक्षण शिविर का आयोजन

JHANSI NEWS: श्री भोले नाथ खाती बाबा एवं साई सेवा समिति द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर दद्दा ध्यानचन्द के जन्म दिवस के अवसर पर निःशुल्क नेत्र रोग व स्त्री रोग परीक्षण शिविर का आयोजन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पार्क मे आयोजित किया गया . शिविर में सर्वप्रथम मेजर दादा धयान चंद्र जी की फोटो पर पुष्प माला अर्पित कर केक काटा गया. इसके उपरांत अतिथियों का समान किया गया. शिविर में अतिथियों ने उनके चरित्र पर प्रकाश डाला.शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ0 जी.एस अर्गल द्वारा 335 लोगों की जाँच और निशुल्क दवा वितरित की गई व 41 लोगों की मोतिया बिंद ओपरेशन के लिए तारीख दी गई. वही शिविर में स्त्री विशेषज्ञ डॉ0  उषा अर्गल ने 75 महिलाओ की जाच की गई.इस दौरान अन्य 75 लोगों की वीपी, शुगर की भी जाँच की गयी. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक ध्यानचंद्र व वरिष्ठ अथिति सदर विधायक प्रतिनिति गोकुल दुबे, डॉ अल्का नायक, डॉ रोहित पांडे, ब्रजेंद्र यादव एवं समिति के अज्जू मेहरोलिया, सिंह साहब, नमन भटनागर, अरुण सेन, नीरज यादव, अनुराग, देव लाल कारोसिया, विष्णु प्रजापति, राकेश, संजय गौतम, अंसुल, संजीव बुंदेला, आराधना, निविशा आदि लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन पंडित दिनेश जोशी और आभार व्यक्त अज्जू मेहरोलिया ने किया ।