Home उत्तर प्रदेश निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

87
0

प्रयागराज। आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन प्रयागराज एवं इरावन हेल्थ केयर एवं एजुकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में इरावन फार्मेसी, कालिंदीपुरम परिसर में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में आने वाले मरीजों की निःशुल्क रक्त, मल, मूत्र, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई तथा निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सदस्य डॉ. भंवर सिंह द्वारा किया गया। शिविर में आए सभी चिकित्सकगणों का स्वागत एवं सम्मान इरावन हेल्थ केयर एवं एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव श्री हरिकेश सिंह, श्रीमती आरती यादव एवं श्रीमती अर्चना यादव द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अखिल निगम ने समस्त चिकित्सकों का शिविर में सहयोग प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया। शिविर का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। शिविर में मुख्य रूप से डॉ. सुनील पटेल, डॉ. अखिल निगम, डॉ. यू.के. सिंह, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. सुशील कुमार खुराना, डॉ. श्रीभगवान केसरी, डॉ. काशीराम, डॉ. जफर अंसारी, डॉ. देवेश कुशवाहा, डॉ. जावेद, डॉ. वंदना श्रीवास्तव, डॉ. वंदना सिंह आदि ने चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया और आयोजन की सराहना की।