देश के युवाओं को महाराजा अग्रसेन जी के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए: मोहित गोयल
SAHARANPUR NEWS: नागल में वैश्य समाज के द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयन्ती का कार्यक्रम बहुत धूमधाम और उत्साहपूर्वक व भव्य तरीके से मनाया गया। नागल के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की व पुष्पांजलि अर्पित कर सादर नमन किया व महाराजा अग्रसेन जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराजा अग्रसेन लोकतांत्रिक, शासन व्यवस्था, आर्थिक समरूपता, और सामाजिक समानता के आदर्श पर चलते थे,और महाराजा अग्रसेन ने समानता और आधारित आर्थिक नीति को अपनाया और अपने राज्य में सच्चे समाजवाद की स्थापना की। महाराजा अग्रसेन के योगदान को समाजवाद के प्रणेता के रूप में आज भी याद किया जाता है और उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे पूर्व मंत्री संजय गर्ग, जिलाध्यक्ष महावीर गुप्ता वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति सहारनपुर, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, नकुड़ चैयरमेन शिव कुमार गुप्ता जी,देवबंद चेयरमैन विपिन गर्ग जी, महिला जिला अध्यक्ष कुसुम अग्रवाल, युवाजिला अध्यक्ष शुभम गोयल, जिला महामंत्री सचिन गर्ग, अरविंद गुप्ता व रवि गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को शानदार तरीके से प्रस्तुत करने में वैश्य समाज के मुख्य लोग मौजूद रहे, अजय गुप्ता, मोहित गोयल, कपिल तायल, मनोज गर्ग, तुषार गर्ग व कार्यकारणी सदस्य मौजूद रहे। वैश्य समाज की कार्यकारिणी ने समारोह में उपस्थित हुए बुजुर्गों, बच्चों और सभी सम्मानित व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए महाराजा अग्रसेन की जयंती की शुभकामनाएं दी।







