60 हजार नकद और ताश के पत्ते बरामद, क्षेत्र में हड़कंप
AGRA NEWS: नाई की मंडी में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा: 5 शातिर रंगे हाथ गिरफ्तार, 60 हजार नकद और ताश के पत्ते बरामद, क्षेत्र में हड़कंप थाना नाई की मंडी पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मदन नाई की मंडी मार्ग पर एक सक्रिय जुआ अड्डे पर छापा मारकर पांच अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹60,000 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और छापा मार कार्रवाई की। कौन हैं गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान कमल सिंह सुरेन्द्र उर्फ गोलू सुरेन्द्र बाबू निशान्त अभिषेक धाकड़ पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹60,000 नकद और ताश की गड्डी बरामद की है। थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह जुआ अड्डा लंबे समय से संचालित था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।







