Home इटावा नहर पुल के पास महिला से पर्स लूटकर बदमाश फरार, पुलिस जांच...

नहर पुल के पास महिला से पर्स लूटकर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

ETAWA NEWS: राह चलती महिला का पर्स छीनकर बदमाश फरार हो गए। ग्राम नगरिया जसोहन निवासी रूबी पुत्री नरेंद्र दिवाकर ने बताया कि वह कचौरा रोड स्थित एक मार्केट में ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाती हैं। बीती शाम करीब 7 बजे दुकान बंद करके वह पैदल घर लौट रही थीं। नहर पुल के पास बंबा की पटरी से लगभग 100 मीटर आगे नगरिया जसोहन की ओर पहुंचते ही पीछे से पल्सर सवार दो बदमाश आए और उनका टांगने वाला पर्स छीन लिया। छीना-झपटी के दौरान महिला सड़क पर गिर पड़ी। पर्स में रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन, करीब ₹8,000 नकद, सोने की कान की बाली, एक हाथ घड़ी, दुकान की चाबी और कुछ कागजात थे, जिन्हें लेकर बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की शिकायत थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की है और कार्रवाई की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।