कवि, साहित्यकार, शिक्षाविद एवं समाजसेवियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
JHANSI NEWS: प्रेमनगर नगरा में स्थित एम.एस.राजपूत इंटर कॉलेज परिसर में नशा मुक्ति हेतु संगोष्ठी एवं शपथ कार्यक्रम विद्यालय प्रबंधक अरुण सिंह की अध्यक्षता में सम्पन हुआ एवं शपथ ग्रहण विद्यालय प्रधानाचार्य सियारामशरण चतुर्वेदी ने कराया और शपथ कराते हुए कहा कि नशा एक गंभीर समस्या है जो व्यक्ति, परिवार, समाज को बर्बाद कर देती है। नशे की लत से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब होता है। नशा मुक्ति के लिए जागरूकता और शिक्षा की आवश्यकता है। तथा इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रबंधक अरुण सिंह, प्रधानाचार्य सियारामशरण चतुर्वेदी, रिषभ सिंह, रोहन सिंह, ए.सलीम खान, नजाकत अली, विश्वनाथ मिश्रा, चंद्रमोहन तिवारी, जगदीश कुशवाहा नन्ना, गोविंद मिश्रा, कामता प्रसाद प्रजापति कवि राज, प्रदीप सेन सहित आदि शिक्षक गण एवं छात्र – छात्राए उपस्थित रहे व कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रधानाचार्य पं.सियारामशरण चतुर्वेदी ने किया। अंत मे आभार रिषभ सिंह ने किया।







