Home उत्तर प्रदेश नशामुक्त को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली

नशामुक्त को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली

PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर स्थित सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय लालगंज में शनिवार को नशामुक्त युवा विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थियों को नशामुक्त हेतु सामूहिक शपथ दिलायी गयी तथा नशा के दुष्प्रभावों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आनलाइन उद्बोधन को सुनाया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों व शिविरार्थियों को नशामुक्त जागरूकता रैली निकाली। रैली व नुक्कड़ नाटकों के जरिये युवाओं को नशा के प्रति जागरूक किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत प्रस्तुत कर शिविरार्थियों ने मंत्रमुग्ध किया। शिविरार्थी मनु, नेहा, दिव्यांशी आदि की प्रस्तुतियां खूब सराही गयी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डा. फर्णीन्द्रनारायण मिश्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. अमित कुमार सिंह ने की। इस मौके पर महाविद्यालय के निदेशक डा. संदीप कुमार मिश्र, डा. अम्बिकेश त्रिपाठी, डा. ओपी द्विवेदी, कार्यक्रमाधिकारी डा. धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, डा. रजनीश पाण्डेय, डा. सुरभि सिंह, डा. अनीता त्रिपाठी, डा. रोहिणी त्रिपाठी, डा. रजनी सिंह, रूपाली सिंह आदि मौजूद रहे।