Home उत्तर प्रदेश नशामुक्ति के खिलाफ छात्र छात्राओं को किया जागरूक

नशामुक्ति के खिलाफ छात्र छात्राओं को किया जागरूक

PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर स्थित पं0 नागेशदत्त पब्लिक स्कूल अझारा लालगंज में बुधवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आबकारी टीम के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम मंे छात्र छात्राओं को नशीले पदार्थो के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें जागरूक किया गया। आबकारी निरीक्षक लालगंज अशोक कुमार ने छात्र छात्राओं को नशीले पदार्थो के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों तथा पारिवारिक व सामाजिक क्षति के प्रति सचेत किया। उन्होने छात्र छात्राओं को नशे से दूर रहते हुए नशा मुक्ति अभियान मंे अपनी भूमिका निभाने का आहवान किया। कार्यक्रम में सुभद्रा गोस्वामी, बृजेश कुमार वर्मा, संतोष कुमार यादव, एकेडमिक कंट्रोलर रीमा मिश्रा ने भी छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों को लेकर सचेत किया। विद्यालय के संस्थापक सेवानिवृत्त आईएएस रमेशचंद्र मिश्र, प्रबंधक सुनीता मिश्रा, प्रकाशचंद्र मिश्र, एचआर हेड गौरव मिश्र, सीमा मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से छात्र छात्राओं में सकारात्मक विकास की मजबूती मिला करती है। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं ने नशा छोड़े-जीवन जोड़े तथा नशामुक्त भारत, स्वस्थ भारत का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर हिमांशु शुक्ल, श्यामशंकर मिश्र, अनीता द्विवेदी, मीनू तिवारी, मनोज शुक्ल, प्रदीप शुक्ल, शरद मिश्र, राजीवरत्न त्रिपाठी, रवीन्द्र शुक्ल, विवेक पाण्डेय, राजकुमार यादव, श्रुति शुक्ला, रामचंद्र तिवारी, अनिल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।