आयुष्मान आरोग्य मंदिर अथवा पर तैनात चिकित्सक का मामला पुलिस को दी तहरीर
PRAYAGRAJ NEWS: विकासखंड कोरांव के नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र अल्हवा पर तैनात चिकित्सक के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद चिकित्सक के द्वारा पुलिस को तीन लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र अल्हवा के चिकित्सक शाहिद पवार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि गांव के कुछ अराजक तत्व आए दिन अस्पताल के परिसर में नशा खोरी करते हैं। जिन्हें कई बार मना किया गया लेकिन वे मान नहीं रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर अल्हवा गांव के रहने वाले विनोद कुमार पुत्र राधेश्याम, राहुल कुमार पुत्र रामलाल व जितेंद्र कुमार सिंह पुत्र रामराज को जब अस्पताल परिसर में नशाखोरी करने से रोका तो गाली गलौज देते हुए मेरे साथ मारपीट की। आरोप है कि मेरा लैपटॉप व मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया और बोतल व कुर्सियों से मारा-पीटा। मारपीट में अस्पताल के आवश्यक दस्तावेज आदि भी तितर बितर हो गए। कहीं शिकायत करने पर उपरोक्त लोगों के द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई है। मारपीट के बाद शुक्रवार को शाम 4 बजे उप स्वास्थ्य केंद्रों के दर्जन भर चिकित्सक थाना कोराव पहुंचे जहां तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चिकित्सकों ने कार्यवाही न होने पर हड़ताल की भी चेतावनी दी है। मामले में थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।







